देहरादून

पुलिस कर्मियों के सम्मान में एसएसपी देहरादून को भेजा प्रशंसा पत्र

Spread the love

*दून पुलिस की मुस्तैदी को सैल्युट*

*देर रात्रि दून पुलिस द्वारा पूर्ण तत्परता व कर्तव्यनिष्ठा के साथ शालीनता पूर्वक की जा रही ड्यूटी को आरटीओ देहरादून में सराहा*

*देर रात्रि पूर्ण मुस्तैदी से ड्यूटी कर पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित*

*इसी प्रकार पूर्ण कर्तव्य निष्ठा व शालीनता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर पुलिस के मान सम्मान को बढ़ाने की अन्य पुलिसकर्मियों से करी अपेक्षा*

*पुलिस कर्मियों के मनोबल को बढ़ाने हेतु भेजे गए प्रशंसा पत्र पर एसएसपी देहरादून द्वारा आरटीओ देहरादून को पत्र प्रेषित कर किया धन्यवाद, दी अपनी शुभकामनाएं*

देहरादून । क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) संदीप सैनी द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को पत्र भेजकर अवगत कराया कि दिनाँक 11 अप्रैल की देर रात्रि अपने परिवार के साथ घर वापस लौटने के दौरान मसूरी डायवर्जन पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा तत्परता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया जा रहा था, साथ ही आम जन के प्रति अपना व्यवहार विनम्र रखते हुए देर रात होने के बावजूद पूरी ऊर्जा और मुस्कान के साथ अपनी ड्यूटी की जा रही थी, जिससे आम जन के मध्य पुलिस के प्रति विश्वास और सम्मान की भावना और अधिक मजबूत हुई, देहरादून पुलिस द्वारा दिन -रात पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ दी का सेवाओ के लिए आरटीओ देहरादून द्वारा दून पुलिस की प्रशंसा की गई।

उक्त पत्र का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा दिनांक 11/04/26 की रात्रि में मसूरी डायवर्जन पर नियुक्त समस्त पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया गया तथा अन्य पुलिस कर्मियों से भी ड्यूटी के दौरान अपना व्यवहार शालीन रखते हुए अपना शत प्रतिशत योगदान देने की अपेक्षा की, जिससे आम जन के मध्य पुलिस का मान सम्मान बढ़ने के साथ-साथ पुलिस की सकारात्मक छवि को और अधिक मजबूत किया जा सके।

इसके अतिरिक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आरटीओ देहरादून को पुलिस कर्मियों के मान सम्मान को बढ़ाने हेतु भेजे गए प्रशंसा पत्र पर धन्यवाद तथा अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की गई, तथा विश्वास दिलाया की आमजन की सुरक्षा हेतु दून पुलिस 24 × 7 मुस्तैदी से उनके साथ खड़ी है।

*पुरस्कृत किये गए पुलिस कर्मी:-*

1- उ०नि० दीपक द्विवेदी
2- हे०का० मनोज
3- हे०का० दिनेश प्रसाद
4- का० अंकित पंत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *