इग्नू का 39 वाँ दीक्षांत समारोह 07 अप्रैल 2026 को आयोजित होगा
दिनांक – 06 अप्रैल 2026
देहरादून । इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय का 39 वाँ दीक्षांत समारोह दिनाँक 07 , अप्रैल 2026 को आयोजित किया जायेगा । दीक्षांत समारोह का मुख्य कार्यक्रम इग्नू मुख्यालय, नई दिल्ली परिसर में आयोजित किया जाएगा जिसके मुख्य अतिथि भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी तथा विशिष्ट अतिथि दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल श्री तरनजीत सिंह संधू जी होंगे । मुख्यालय के साथ-साथ यह कार्यक्रम देशभर में इग्नू के 51 क्षेत्रीय केन्द्रों पर भी आयोजित किया जाएगा।
इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, देहरादून के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ अनिल कुमार डिमरी ने बताया कि क्षेत्रीय केन्द्र, देहरादून के मुख्य अतिथि प्रोफेसर रमाकांत पाण्डेय , माननीय कुलपति , उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार होंगे तथा इस अवसर पर दीक्षांत भाषण देंगे ।
कार्यक्रम राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय, ननूरखेड़ा, तपोवन, रायपुर रोड, देहरादून के एम.पी.हॉल में प्रातः 11 बजे आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में लगभग 3584 उपाधिधारकों को उपाधि प्रदान की जाएगी।
आपसे निवेदन है कि इस सूचना को अपने समाचार पत्र के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का कष्ट करें।
महोदय, मैं इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र , देहरादून की तरफ से आपको इस समारोह में सह्रदय आमंत्रित करता हूँ। कृपया आमंत्रण स्वींकार करें एवं मीडिया कवरेज हेतु अपने प्रतिनिधि भी भेजने की कृपा कीजियेगा।
सादर,
डॉ अनिल कुमार डिमरी
वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक
इग्नू , क्षेत्रीय केंद्र देहरादून
