उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट ने किया जिला सूचना अधिकारी बद्री चंद्र नेगी का सम्मान
(देवभूमि विभूति सम्मान से किया सम्मानित)
उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार 03 अप्रैल 2026
आज उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने जिला सूचना अधिकारी बद्री चंद्र नेगी को देवभूमि विभूति सम्मान से सम्मानित किया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष राजू वर्मा ने बताया कि जिला सूचना अधिकारी बद्री चंद्र नेगी मृदुभाषी और व्यवहारिक हैं वा साथ ही आपने विभाग और पत्रकारों के बीच बहुत सामंजस्य बना कर रखा है। आप हमेशा ही पत्रकारों के हित में कार्य करते रहते हैं।
उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों अध्यक्ष राजू वर्मा, महासचिव राकेश शर्मा, उपाध्यक्ष राकेश कुमार भट्ट वा कोषाध्यक्ष रुद्र पाल सिंह ने बुके, ट्रस्ट का स्मृति चिन्ह वा सम्मान पत्र भेंट किया।
