आज अक्षय तृतीया पर हरिद्वार गंगा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
आज हरिद्वार में अक्षय तृतीया पर हजारों भक्तों ने लगाई गंगा में डुबकी ।

अक्षय तृतीया का महत्व :-
हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का खास महत्व होता है. अक्षय तृतीया का त्योहार वैशाख मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. अक्षय तृतीया को आखातीज या अक्षय तीज के नाम से भी जाना जाता है. इस साल अक्षय तृतीया का त्योहार आज यानी 3 मई 2022 को मनाया जा रहा है. अक्षय तृतीया के दिन सोना-चांदी खरीदना काफी शुभ माना जाता है. इस दिन माता लक्ष्मी और विष्णु भगवान की पूजा-अर्चना करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. ऐसे में आइए जानते हैं अक्षय तृतीया का शुभ मुहूर्त, खरीदारी का सही समय और मत्रों के बारे में –
अक्षय तृतीया मुहूर्त 
अक्षय तृतीया मंगलवार, मई 3, 2022 को
अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त – सुबह 05 बजकर 59 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक
अवधि – 06 घण्टे 27 मिनट्स
तृतीया तिथि प्रारम्भ – मई 03, 2022 को सुबह 5 बजकर 18 मिनट से शुरू
तृतीया तिथि समाप्त – मई 04, 2022 को सुबह 07 बजकर 32 मिनट पर खत्म
