देहरादून

इग्नू द्वारा बी.एड., पोस्ट बेसिक बी.एस.सी. (नर्सिंग) एवं पी.जी.डी.आर.पी.सी परीक्षा 29 मार्च 2026 को

Spread the love

देहरादून । 

*1. इग्नू द्वारा बी.एड., पोस्ट बेसिक बी.एस.सी. (नर्सिंग) एवं पी.जी.डी.आर.पी.सी. कार्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा दिनांक 29 मार्च 2026 (रविवार) को।*
*2 .उत्तराखंड में प्रवेश परीक्षा हेतु 02 अध्ययन केंद्र- डी. ए. वी. पीजी कॉलेज, देहरादून तथा एम. बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी।*

इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की बी.एड., पोस्ट बेसिक बी.एस.सी. (नर्सिंग) एवं पी.जी.डी.आर.पी.सी. कार्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा दिनांक 29 मार्च 2026 (रविवार) को होनी है।

प्रवेश परीक्षा के लिए उत्तराखंड में दो परीक्षा केंद्र डी. ए. वी. पीजी कॉलेज, देहरादून तथा एम. बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी बनाये गए हैं।

विश्वविद्यालय के अनुसार, प्रवेश परीक्षा का आयोजन निर्धारित समय-सारणी के अनुसार किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पूर्व पहुंचें तथा अपने साथ प्रवेश पत्र (हॉल टिकट) एवं वैध पहचान पत्र अवश्य लेकर आएं। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इग्नू द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान सभी आवश्यक नियमों एवं अनुशासन का पालन करना अनिवार्य होगा। किसी भी प्रकार की अनुचित सामग्री जैसे मोबाइल फोन, कैलकुलेटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।

अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही, परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं दिशा-निर्देश भी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

इग्नू क्षेत्रीय केंद्र देहरादून के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करने का अनुरोध किया है।

आपसे निवेदन है कि इस सूचना को अपने समाचार पत्र के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने का कष्ट करें।

सादर ,
डॉ. अनिल कुमार डिमरी
वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक
इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *