उत्तराखंड पुलिस प्रशासन

स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचकर दून पुलिस ने चलायी जागरूकता की पाठशाला

Spread the love

*एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर त्यूणी क्षेत्र में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान*

*छात्र-छात्राओं को महिला सम्बन्धी अपराधों, नशे के दुष्प्रभावों, साइबर अपराधों व उनसे बचाव के उपायों के संबंध में दी जानकारी*

*किसी भी अंजान व्यक्ति के साथ अपनी निजी व बैंक संबंधित कोई भी जानकारी साझा न करने के लिए किया जागरूक*

*गौरा शक्ति एप की महत्वता के संबंध में उपस्थित छात्र छात्राओं को जानकारी देकर किया जागरूक*

*पुलिस सहायता हेतु जारी किये गये हेल्पलाइन नम्बरों 112, 1090 तथा 181 के सम्बन्ध में दी विस्तृत जानकारी*

*थाना त्यूणी*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा *“पुलिस आपके द्वार”* अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों, महिला संबंधित अपराधों, नशे के दुष्प्रभावों एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किये जाने हेतु लगातार जागरूकता अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक: 20-03-26 को थाना त्यूणी क्षेत्रान्तर्गत स्थित पंडित शिवराम महाविद्यालय त्यूणी में पुलिस टीम द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं, अध्यापकगणों तथा आमजनमानस को महिला संबंधित अपराधों की जानकारी देते हुए नए कानून में महिलाओं की सुरक्षा हेतु किए गए प्रावधानों की जानकारी दी गई, साथ ही साइबर अपराधों के तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं तथा अध्यापकगणों द्वारा महिला अपराधों तथा साइबर अपराधों के सम्बन्ध में पूछे गये प्रश्नों के उत्तर देते हुए उनकी जिज्ञासाओ को शान्त किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकगणों को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया, साथ ही अपने आसपास किसी भी व्यक्ति द्वारा नशीले पदार्थों की बिक्री से संबंधित किसी भी सूचना को तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराने हेतु बताया गया। इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को आकस्मिक स्थिती में पुलिस सहातया हेतु जारी किये गये हैल्पलाइन नम्बर: 112, 1090 तथा 181 के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई।

पुलिस टीम

1- उ0नि0 अश्वनी बलूनी, थानाध्यक्ष त्यूणी
2- कां0 प्रदीप चौहान
3- कां0 सुदेश कुमार
4- कां0 मनजीत रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *