खिर्सू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों ने की संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा
पौड़ी । आज पूर्व सैनिक संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष बलवीर सिंह पंवार एवं खिर्सू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव लक्ष्मण सिंह ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में चाय पर चर्चा की। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए पार्टी संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में विशेष रूप से उन बूथों की समीक्षा की गई, जिन पर पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा जनसंपर्क को प्रभावी बनाने के विषय में गहन चिंतन-मंथन किया गया।

इसके पश्चात बलवीर सिंह पंवार के नेतृत्व में धारखोला बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें ग्राम सभा कडोली-जखोट के वर्तमान एवं भूतपूर्व प्रधान भी उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित सभी समर्पित कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी को विजय दिलाने का संकल्प लिया।
अंत में सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए निरंतर प्रयास करने तथा जनता के बीच पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का निर्णय लिया।
