एसएसपी दून की सख्ती अपराधियों पर पड़ रही भारी
देहरादून दिनांक – 17/03/2026
*वाहन चोरी की 03 अलग- अलग घटनाओं का दून पुलिस ने किया खुलासा*
*घटनाओं को अंजाम देने वाले डिलीवरी बॉय सहित 03 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी की गयी मोटर साईकिलें हुई बरामद*
*वाहन चलाने के शौक तथा नशे की पूर्ति के लिए अभियुक्तों द्वारा दिया गया था घटनाओ को अंजाम*

*1– कोतवाली डोईवाला*
वादी श्री सौरभ प्रजापति पुत्र राजकुमार प्रजापति निवासी वार्ड न0 10 भानियावाला कोतवाली डोईवाला जनपद देहरादून द्वारा कोतवाली डोईवाला पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि उनके घर के बाहर से उनकी मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-07-डीटी-8584 (स्प्लेन्डर) को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सँ0-65/2026 धारा-303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
*2– कोतवाली पटेलनगर*
वादी निखिल चौहान निवासी चौहान मौहल्ला कोतवाली पटेलनगर द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर एक लिखित तहरीर दी कि अज्ञात चोरों द्वारा उनकी मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-07-डीजेड-1338 को चोरी कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-189/2026 धारा 303(ए)बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
*3- कोतवाली डालनवाला*
वादिनी कु० प्रियंका पाराशर पुत्री श्री आर०डी० पाराशर निवासी पूजा बिहार, जीएमएस रोड, थाना बसंत विहार द्वारा लिखित तहरीर दी कि दिनांक 08/03/2026 को सेंटेरियो मॉल हाथी बडकला के बाहर रोड से उनकी स्कूटी नम्बर UK 02 A 2526 Activa, जिसमें गलती से उनकी चाबी छूट गई थी, को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी लिया है। वादिनी की तहरीर के आधार पर तत्काल कोतवाली डालनवाला पर मु०अ०सँ०- 43/2026 धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

घटनाओं के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली डोईवाला, डालनवाला तथा कोतवाली पटेलनगर पर गठित पुलिस टीमों को आवश्यक निर्देश दिये गये। दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीमों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित कर सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों एंव मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से घटनाओं में चोरी किये गए तीनो दो पहिया वाहनों को बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ मेंउनके द्वारा मोटर साइकिल चलाने के शौक तथा नशे की लत के कारण उक्त चोरी की घटनाओ को अंजाम दिया जाना बताया गया। डालनवाला थाने से गिरफ्तार अभियुक्त फूड डिलीवरी का काम करता है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
*1- कोतवाली डोईवााला से*
विनय नेगी पुत्र श्री विक्रम नेगी निवासी ग्राम कोटी बनगाँव किरेथ थाना घनसाली टिहरी गढवाल उम्र- 21 वर्ष
*बरामदगी:* घटना में चोरी की गई मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-07-डीटी-8584 (स्प्लेन्डर)
*2- कोतवाली पटेलनगर से:*
विनोद पुत्र बाबूराम निवासी चौहान गली मेहुँवाला कोतवाली पटेलनगर देहरादून उम्र 28 वर्ष
*बरामदगी:* यू0के0-07-डीजेड-1338 (स्प्लेंडर)
*3- कोतवाली डालनवाला से*
नीतीश कुमार यादव उर्फ राज पुत्र अजीत प्रसाद निवासी ग्राम अमरपुर पाली निकट देवी स्थान मंदिर, थाना काकू, जनपद जहानाबाद, बिहार हाल पता सी-112 नेहरू कॉलोनी, जनपद देहरादून, उम्र 23 वर्ष
*बरामदगी का विवरण :-*
स्कूटी सं0- UK 02 A 2526 Activa 125 CC रंग महरून
