HARIDWAR

न्याय संहिता” प्रदर्शनी के चौथे दिन उमड़ा भारी जन सैलाब

Spread the love

दिनांक: 10 मार्च 2026
पुलिस मुख्यालय, उत्तराखंड

अब तक 8000 से अधिक आगंतुकों ने लिया लाभ, सुरक्षा बलों, प्रशिक्षुओं और विद्यार्थियों की भी सक्रिय भागीदारी

उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा हरिद्वार के बैरागी कैंप पर आयोजित *“न्याय संहिता” राज्यस्तरीय प्रदर्शनी* जन-जागरूकता एक महत्वपूर्ण मंच बनकर उभर रही है।दिनांक 07 मार्च 2026 से निरंतर संचालित इस प्रदर्शनी के माध्यम से न्याय संहिता के प्रमुख प्रावधानों, तकनीकी नवाचारों तथा नागरिक अधिकारों से जुड़ी जानकारी को सरल, रोचक एवं आकर्षक माध्यमों से प्रस्तुत किया जा रहा है।

*प्रदर्शनी के चौथे दिन आज, 10 मार्च 2026 को रिकॉर्ड संख्या में विभिन्न वर्गों ने प्रतिभाग किया, जिसमें ITBP, BSF, NCB और NIA जैसी प्रमुख केंद्रीय जांच एजेंसियों एवं अर्द्ध सैनिक बलों के अधिकारियों ने न्याय संहिता के महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इनके साथ ही PTC नरेंद्रनगर, ATC हरिद्वार व SDRF के युवा आपदा मित्रों ने आपदा प्रबंधन और कानून के समन्वय को समझा, जबकि शांतिकुंज, PMS स्कूल के छात्र-छात्राओं और हरिद्वार-देहरादून के स्थानीय नागरिकों सहित लगभग 3500 आगंतुकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की।*

प्रदर्शनी के प्रति आमजन के बढ़ते उत्साह का प्रमाण यह है कि इसके *शुभारंभ से लेकर अब तक 8000 से अधिक लोग* इस ज्ञानवर्धक आयोजन का हिस्सा बन चुके हैं। यह दर्शाता है कि न्याय संहिता समझने के प्रति समाज के हर वर्ग में गहरी जिज्ञासा और सकारात्मक दृष्टिकोण है।

प्रदर्शनी के दौरान *नुक्कड़ नाटकों* का निरंतर मंचन किया जा रहा है। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से पीड़ित-केंद्रित न्याय, Zero-FIR और पारदर्शी विवेचना को बहुत ही प्रभावशाली और रोचक ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है, जिसे आगंतुकों द्वारा विशेष रूप से सराहा गया।

यह प्रदर्शनी कल, 11 मार्च 2026 तक आमजन के लिए खुली रहेगी। आम जन से पुनः अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में बैरागी कैंप पहुँचकर न्याय संहिता की जानकारी प्राप्त कर लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *