देहरादून

दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही: कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

Spread the love

कोतवाली डोईवाला,देहरादून पुलिस
दिनांक 09.03.2026
———————————–
💢 *डोईवाला पुलिस द्वारा 50 लीटर अवैध कच्ची शराब, भारी मात्रा में कच्चा लाहन व शराब बनाने हेतु प्रयुक्त भट्टी/उपकरण बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
———————————-

*मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि @2025” अभियान* को सफल बनाने एवं मादक पदार्थों की तस्करी व अवैध बिक्री पर पूर्ण अंकुश लगाने हेतु श्री परमेन्द्र सिंह डोबाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून द्वारा जनपद स्तर पर कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। उपरोक्त क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण(प्रथम) देहरादून के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी (CO) डोईवाला,देहरादून के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री में संलिप्त असामाजिक तत्वों के विरुद्ध टीम का गठन कर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

👉🏻 *घटना का विवरण एवं गिरफ्तारी*
गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र की सूचनाओं के आधार पर दिनांक 08 मार्च, 2026 को क्षेत्र में सघन छापेमारी की गई, इस दौरान टीम को सूचना मिली कि ग्राम नागल ज्वालापुर में अवैध रूप से कच्ची शराब का निर्माण किया जा रहा है, जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए ग्राम नागल ज्वालापुर स्थित संदिग्ध ठिकाने पर दबिश दी गई, मौके से अभियुक्त संजय उर्फ बिट्टू को अवैध रूप से कच्ची शराब तैयार करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।


पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में लाहन (जिसे नष्ट किया गया), तैयार कच्ची शराब और शराब बनाने के लिए प्रयुक्त होने वाली भट्टी व अन्य उपकरण बरामद किया गया तथा अभियुक्त के विरुद्ध थाना डोईवाला पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

🪢 🚨 *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
• नाम: संजय उर्फ बिट्टू पुत्र श्री बुद्ध सिंह
• उम्र: 35 वर्ष
• निवासी: ग्राम नागल ज्वालापुर, कोतवाली डोईवाला, जनपद देहरादून।

📍 *बरामदगी का विवरण*
1. अवैध कच्ची शराब: 50 लीटर (तैयार)
2. उपकरण: अवैध कच्ची शराब बनाने हेतु प्रयुक्त भट्टी, पाइप, कनस्तर एवं अन्य सामग्री ।

👮‍♂️ *पुलिस टीम*
1. उ0नि0 श्रीमती भावना सिंह
2. हे0का0 अनिल कुमार
3. का0 सोविन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *