देहरादून

सड़क पर अतिक्रमण करने वालों पर चला देहरादून पुलिस का डंडा

Spread the love

कोतवाली डोईवाला,देहरादून पुलिस
दिनांक 08.03.2026

देहरादून पुलिस की अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: मुख्य बाजार से हटाया अवैध कब्जा, 10 व्यापारियों के किए चालान एवं 10 उल्लंघनकर्ताओं के विरूद्ध कार्यवाही कर पुलिस अधिनियम मे किये चालान

प्रमेंद्र सिह डोबाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों के क्रम में, जनपद में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 08.03.2026 को कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।

*मुख्य विवरण:-* कोतवाली डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत रेलवे रोड और मिल रोड व मुख्य बाजार पर व्यापारियों द्वारा अपनी दुकानों के बाहर अवैध रूप से बोर्ड व सामान रखने, तथा सड़क किनारे रेड़ी-ठेली और फड़ लगाने के कारण लंबे समय से यातायात बाधित हो रहा था, इस समस्या के समाधान हेतु प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा व्यापार मंडल के साथ पूर्व में एक गोष्ठी आयोजित की गई थी जिसमें सर्वसम्मति से अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापारियों को 05 दिन का समय दिया गया था।

*आज की कार्यवाही:* निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बावजूद कुछ व्यापारियों और विक्रेताओं द्वारा अतिक्रमण न हटाए जाने पर आज प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में टीम गठित कर अभियान चलाकर निम्नलिखित कार्यवाही की:-

• *अतिक्रमण हटवाया-:* डोईवाला बाजार, रेलवे रोड और मिल रोड पर दुकानों के बाहर रखे अवैध बोर्डों, सामानों और सड़क किनारे खड़ी ठेली/फड़ को मौके से हटवाकर मार्ग को पूर्णतः अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

• *दंडात्मक कार्यवाही-:* पुलिस की चेतावनी की अनदेखी करने वाले 10 उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार पुलिस अधिनियम (Police Act) के अंतर्गत चालान किया गया।

📣 *पुलिस की अपील: डोईवाला पुलिस आम जनता और व्यापारियों से अपील करती है कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग करें। सड़कों पर अवैध अतिक्रमण न करें, अन्यथा भविष्य में भी इसी प्रकार से डोईवाला पुलिस द्वारा सख्त वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *