देहरादून

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर अतिक्रमण करने वालो के विरुद्ध दून पुलिस ने की कार्रवाई

Spread the love

देहरादून दिनाँक – 07/03/2026

*थाना रायपुर*

*रायपुर क्षेत्र में सड़क किनारे फुटपाथों पर अवैध अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध पुलिस ने की कार्यवाही*

*दुकानों के बाहर सामान लगाकर आवागमन बाधित करने वाले 19 दुकानदारों के पुलिस एक्ट में किये चालान, 01 वाहन को किया सीज*

सड़क किनारे फुटपाथों पर तथा मुख्य बाजारों पर दुकानों के बाहर अस्थाई अतिक्रमण कर आवागमन बाधित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं, उक्त निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 07/03/2026 को थाना रायपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से अतिक्रमण कर रेडी/ठेली लगाकर यातायात बाधित करने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए 18 व्यक्तियों के पुलिस एक्ट में चालान कर कुल ₹ 4,500/- का संयोजन शुल्क वसूला गया।

अभियान के दौरान एक व्यक्ति द्वारा सड़क पर वाहन में सब्जी बेचकर यातायात बाधित किया जा रहा था। उक्त व्यक्ति के पास वाहन के वैध कागजात न होने के कारण उक्त वाहन को मौके पर सीज किया गया।

दून पुलिस की स्पष्ट हिदायत सड़क व सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण कर यातायात व्यवस्था बाधित करने वालो के विरुद्ध इसी प्रकार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *