इग्नू ने लांच किया “मानव मूल्यों और नैतिकता में स्नातकोत्तर कार्यक्रम” (MAHUE)
*1. नए प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026 ।*
*2. विलम्ब शुल्क रु 200 /- के साथ पुनः पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026 ।*
देहरादून । इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने अपने स्कूल ऑफ इंटर-डिसिप्लिनरी और ट्रांस-डिसिप्लिनरी स्टडीज (SOITS) के ज़रिए ओपन डिस्टेंस लर्निंग (ODL) मोड में मानव मूल्यों और नैतिकता में स्नातकोत्तर कार्यक्रम (MAHUE) कार्यक्रम लांच किया है। यह कार्यक्रम शुरू करने का मुख्य उद्देश्य समाज में नैतिक जागरूकता, मानवीय संवेदनशीलता और जिम्मेदार नागरिकता को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम के बारे में संक्षिप्त जानकारी देते हुए इग्नू क्षेत्रीय केंद्र देहरादून के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने बताया कि यह डिग्री स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय के शिक्षक, समाज सुधार, महिला सशक्तिकरण, मानवाधिकार से जुड़े लोग , कॉरपोरेट और व्यवसायिक इत्यादि क्षेत्रों के लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी।
करियर के मौके :-
1. कॉर्पोरेट्स और पब्लिक इंस्टीट्यूशन्स में एथिक्स और कंप्लायंस ऑफिसर
2. पॉलिसी और गवर्नेंस एथिक्स एडवाइजर
3. CSR और सस्टेनेबिलिटी प्रोफेशनल
4. स्कूलों और हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन्स में वैल्यू एजुकेशन स्पेशलिस्ट
5. NGO, कम्युनिटी डेवलपमेंट और सोशल सेक्टर प्रोफेशनल
6. रिसर्च और इनोवेशन एथिक्स एक्सपर्ट
कार्यक्रम की संक्षिप्त रूपरेखा इस प्रकार से है :
अनिवार्य अहर्ता – स्नातक ।
कार्यक्रम का मीडियम – अंग्रेजी
अवधि – न्यूनतम 02 वर्ष एवं अधिकतम 04 वर्ष।
शुल्क – रु 7500 /- प्रति वर्ष।
कुल क्रेडिट -80
परीक्षा मोड – वार्षिक
अध्ययन सामग्री – प्रिंटेड एवं डिजिटल दोनों
इस प्रोग्राम का कोऑर्डिनेशन डॉ. अभिषेक मिश्रा, असिस्टेंट प्रोफेसर, स्कूल ऑफ इंटर-डिसिप्लिनरी और ट्रांस-डिसिप्लिनरी स्टडीज (SOITS) इग्नू, नई दिल्ली द्वारा किया जाता है।
ईमेल- abhishekmishra@ignou.ac.in
ज़्यादा जानकारी के लिए, https://ignouadmission.samarth.edu.in/index.php/site/programme-detail?id=dfc709947dd14b5bf4838e493a900cf18e4cc1f6d64932dfe790ffc7c801f0691888 पर जा सकते हैं।
एडमिशन लेने के लिए, इच्छुक लर्नर्स को https://ignouadmission.samarth.edu.in/ पर रजिस्टर और अप्लाई करना होगा।
वहीँ जो स्टूडेंट्स जनवरी 2026 में पुनः पंजीकरण के पात्र है वो इग्नू के समर्थ स्टूडेंट पोर्टल पर जाकर अंतिम तिथि तक पुनः पंजीकरण कर सकते हैं।
सादर ,
डॉ. अनिल कुमार डिमरी, वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक
इग्नू क्षेत्रीय केंद्र देहरादून
