उत्तराखंड

देहरादून के मुख्य पर्यटन केंद्र मालदेवता में हिमाद्रि सोसाइटी ने चलाया स्वच्छता अभियान

Spread the love

देहरादून । रविवार को देहरादून के मुख्य पर्यटन केंद्र मालदेवता में हिमाद्रि सोसाइटी द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। 2 घंटे तक चले इस सफाई अभियान में कुल 10 प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी की।

हिमाद्रि सोसाइटी के इस स्वच्छता अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने क्षेत्र में फैले प्लास्टिक एवं अन्य कचरे को एकत्रित किया। टीम ने प्लास्टिक कूड़े को थैलों में भरकर उचित निस्तारण के लिए भेजा। इस दौरान प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में सोसाइटी के सचिव अनूप बडोनी, उपाध्यक्ष सिद्धार्थ बडोनी तथा सदस्य कमल सिंह रावत उपस्थित रहे। सदस्य कमल रावत ने क्षेत्र के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। वहीं सिद्धार्थ बडोनी ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बनाया।

सोसाइटी पदाधिकारियों ने कहा कि मालदेवता जैसे प्राकृतिक एवं पर्यटन स्थलों को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *