राष्ट्रीय

अप्रैल में होगा 22 राज्यों में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण

Spread the love

देहरादून । भारत के निर्वाचन  आयोग ने बताया कि दिल्ली, झारखंड, उत्तराखंड सहित 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अप्रैल महीने में एसआईआर शुरू किए जाने की संभावना है।

चुनाव आयोग ने तीसरे चरण की तैयारी के तहत संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां जल्द से जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

इन राज्यों में होगा एसआईआर

आयोग द्वारा जारी आदेश के अनुसार निम्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर कराया जाएगा:

उत्तराखंड, झारखंड, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा नगर हवेली, दमन एवं दीव, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, लद्दाख, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा और तेलंगाना।

पहले और दूसरे चरण की स्थिति

निर्वाचन आयोग पहले चरण में बिहार में एसआईआर की प्रक्रिया पूरी कर चुका है। वहीं दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल सहित 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर का कार्य जारी है।

असम में एसआईआर के बजाय मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्य 10 फरवरी को पूरा कर लिया गया है।

क्या है एसआईआर?

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची को अपडेट किया जाता है। इसमें नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाते हैं, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए जाते हैं और गलतियों को सुधारा जाता है, ताकि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *