देहरादून

दून पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 13 वर्षीय गुमशुदा बालक सकुशल बरामद 

Spread the love

कोतवाली डोईवाला जनपद देहरादून  दिनांक 18 फरवरी 2026 को श्री राजीव चौधरी निवासी नुनावाला भनियावाला जॉलीग्रांट थाना डोईवाला जनपद देहरादून द्वारा सूचना दी गई कि उनका 13 वर्षीय पुत्र हनु चौधरी घर से बिना बताए कहीं चला गया है जिसको काफी तलाश किया गया परंतु नहीं मिला है l
प्राप्त सूचना पर डोईवाला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए, टीम गठित कर गुमशुदा नाबालिक की तलाश प्रारंभ की गई, गठित टीम के द्वारा गुमशुदा के निवास स्थान से आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया तथा कोतवाली डोईवाला क्षेत्र में सूचना फ्लैश कर गुमशुदा नाबालिक की तलाश शुरू की गई, जिसके पश्चात आज दिनांक 20 फरवरी 2026 को उपरोक्त गुमशुदा नाबालिक को सकुशल बरामद किया गया, जानकारी की गई तो ज्ञात हुआ कि उक्त बालक अपने परिजनों से नाराज होकर घर से वृंदावन चला गया था जो वापस लौट कर फिर हरिद्वार आ गया था जहां से सकुशल बरामद हो गया है, बरामद गुमशुदा नाबालिक को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया ।
उपरोक्त गुमशुदा बालक के परिजनों के द्वारा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपने पुत्र को सकुशल वापस पाकर डोईवाला पुलिस की प्रशंसा की गई ।

*पुलिस टीम*
1- उप-निरीक्षक श्री नवीन डंगवाल, चौकी प्रभारी जौलीग्रांट, कोतवाली डोईवाला ।
2- हेड कांस्टेबल विशाल शर्मा
3- कांस्टेबल सचिन राणा
4- कांस्टेबल सुनीत चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *