HARIDWAR

अपर जिलाधिकारी प्रशासन पीआर चौहान की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन हुआ

Spread the love

जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 245 लोगों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित

जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 72 लोगों को विभिन्न विभागों के माध्यम से जारी किए गए प्रमाण पत्र

जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 560 क्षेत्रीय जनता ने किया प्रतिभाग

जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई 68 शिकायतें

जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 22 शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण

अपर जिलाधिकारी प्रशासन पीआर चौहान की अध्यक्षता में विकासखंड बहादराबाद की न्याय पंचायत लालढांग के लाला ओम प्रकाश ज्ञान दीप कन्या इंटर कालेज में बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया

हरिद्वार 19 फरवरी 2026

मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पीआर चौहान की अध्यक्षता में विकासखंड बहादराबाद की न्याय पंचायत लालढांग के लाला ओम प्रकाश ज्ञान दीप कन्या इंटर कालेज में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनों से 245 क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया तथा  विभिन्न विभागों के माध्यम से 72 लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्र निर्गत किए गए,इस शिविर में 560 लोगों द्वारा किया गया प्रतिभाग ।

आयोजित शिविर ने क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 68 समस्याएं दर्ज कराई गई, जिसमें 22 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया,शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक हरिद्वार ग्रामीण अनुपमा रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि इस बहुउद्देशीय शिविर में जो भी जनता में क्षेत्रीय जनता का समस्याओं दर्ज कराई गए है उन समस्याओं का त्वरित निराकरण करना सुनिश्चित करे।
इस अवसर पर उन्होंने बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए स्टालों का भी निरीक्षण किया।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन पीआर चौहान ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन समस्याओं का जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में निस्तारण नहीं हो पाया है संबंधित अधिकारी उनका तत्परता से संज्ञान लेते हुए उनका समय सीमा के अंतर्गत निस्तारण करना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार से कोई भी शिथिलता एवं लापरवाही न बरती जाए।

शिविर में सदस्य जिला पंचायत गैण्डीखाता ब्रजमोहन पोखरियाल,श्रीमती राजेश्वरी, नंद किशोर ,सुनील सिंह बिष्ट,कमलेश द्विवेदी,जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद पांडे,खंड विकास अधिकारी बहादराबाद मानस मित्तल सहित क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधानगण, पंचायत सदस्यगण, अधिकारी व कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *