उत्तराखंड

बीकेटीसी सदस्य वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती का हुआ आकस्मिक निधन

Spread the love

बीकेटीसी सदस्य वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती के आकस्मिक निधन पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने शोक संवेदना व्यक्त की।

रूद्रप्रयाग/ देहरादून: 15 फरवरी 2026 श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बीकेटीसी सदस्य एवं वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती (84) के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।अध्यक्ष द्विवेदी ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री पोस्ती का निधन तीर्थ समाज और मंदिर समिति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने वर्षों तक श्रद्धा, समर्पण और निष्ठा के साथ तीर्थयात्रियों की सेवा की तथा मंदिर परंपराओं के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

ग्राम लंबगोंडी गुप्तकाशी जिला रूद्रप्रयाग निवासी वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती लागातार चार बार श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य रहे केदार सभा सहित विभिन्न धार्मिक संगठनों में सदैव सक्रिय रहे। बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि श्रीनिवास पोस्ती का सौम्य स्वभाव और भगवान केदारनाथ भगवान बदरी विशाल की सेवा धर्मकार्य के प्रति प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय रहेगी।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान बदरीविशाल तथा भगवान केदारनाथ से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मंदिर समिति के समस्त पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी इस दुखद अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *