PAURI GARHWAL

भीमली तल्ली में बहुउद्देश्यीय शिविर में 52 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

Spread the love

पीडी डीआरडीए की अध्यक्षता में आयोजित हुआ शिविर

पौड़ी/13 फरवरी 2026 विकासखंड पौड़ी की न्याय पंचायत भीमली तल्ली में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं का लाभ भी मौके पर दिया गया।

शिविर में कुल 52 शिकायतें दर्ज की हुई, जिनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं 292 लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया। शिविर में कुल 534 लोगों ने प्रतिभाग कर अपनी समस्याएं दर्ज कराई और विभागीय स्टॉलों से जानकारी प्राप्त की।

शिविर की अध्यक्षता पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय ने की। उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को एक ही स्थान पर विभागीय सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि आमजन को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में दर्ज शिकायतों का समय पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग, कृषि, उद्यान, आयुर्वेदिक एवं यूनानी, पशुपालन, राजस्व, वन विभाग सहित अन्य विभागों के कुल 23 स्टॉल लगाए गए थे। विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभ भी उपलब्ध कराया।

इस अवसर पर ज्येष्ठ उप प्रमुख अर्चना तोपाल, प्रभारी खंड विकास अधिकारी दिनेश नेगी, अपर समाज कल्याण अधिकारी अनिल सेमवाल, ग्राम विकास अधिकारी रचना शाह सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *