देहरादून

मुख्य विकास अधिकारी ने छात्रवृत्ति योजनाओं के सम्बंध में की समीक्षा बैठक

Spread the love

देहरादून। वित्तीय वर्ष 2025–26 में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजनाओं के भौतिक सत्यापन की प्रगति की समीक्षा हेतु अभिनव शाह, मुख्य विकास अधिकारी, देहरादून की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों को सत्यापन कार्य समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि अवशेष 18 विद्यालय से दिनांक 16 फरवरी 2026 तक शत-प्रतिशत छात्रों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित किया जाए, जिससे पात्र छात्र-छात्राओं को समय पर योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *