एक शातिर स्मैक तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
*अभियुक्त के कब्जे से लगभग 02 लाख रू0 मूल्य की 06.10 ग्राम अवैध स्मैक बरामद*
कोतवाली डोईवाला
मा0मुख्य मंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग फ्री देवभूमि उत्तराखण्ड के विजन को साकार करने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रांे में लगातार ऐसे अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली डोईवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 09-02-2026 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एयरपोर्ट तिराहा के पास, जौलीग्रान्ट से एक अभियुक्त 01 अभियुक्त राजू रावत पुत्र श्री भूपेंद्र सिंह रावत निवासी रामलीला ग्राउंड के पास केशवपुरी बस्ती थाना डोईवाला जनपद देहरादून उम्र 26 वर्ष के कब्जे से लगभग 02 लाख रू0 मूल्य की 06.10 ग्राम अवैध स्मैक बरामद होने नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0-39/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो स्वंय नशे का आदि है तथा उसके द्वारा उक्त स्मैक स्थानीय नशेडियों से सस्ते दामों में खरीदी गई थी। जिसे वो डोईवाला क्षेत्र के अन्य नशेडियों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। अभियुक्त पूर्व में भी चोरी, आबाकारी अधिनियम तथा आर्म्स एक्ट के वाद में जेल जा चुका है। जिसके विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर आधा दर्जन से अधिक आपराधिक अभियोग पंजीकृत हैं ।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:
राजू रावत पुत्र श्री भूपेंद्र सिंह रावत निवासी रामलीला ग्राउंड के पास केशवपुरी बस्ती थाना डोईवाला जनपद देहरादून उम्र 26 वर्ष
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त राजू उपरोक्त*
01- मु0अ0सं0- 19/2023 धारा 380/411 भादवि
02- मु0अ0सं0- 156/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम
03- मु0अ0सं0- 202/2020 धारा 25/4 शस्त्र अधिनियम
04- मु0अ0सं0- 133/2025 धारा 25/4 शस्त्र अधिनियम
05- मु0अ0सं0- 193/2025 धारा 25/4 शस्त्र अधिनियम
06- मु0अ0सं0- 288/2025 धारा 305ए/331(4)/317(2) बीएनएस
07- मु0अ0सं0-39/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट
*बरामदगी*: अवैध स्मैक 06.10 ग्राम (अनुमानित कीमत लगभग )
*पुलिस टीम*
01- उ0नि0 नवीन डंगवाल (चौकी प्रभारी जौलीग्रान्ट)
02- हे0का0 विशाल शर्मा
03- का0 सचिन राणा
04- का0 सुनीत कुमार
05- का0 कुलदीप कुमार
06- का0 रविन्द्र टम्टा
