उत्तराखंड

शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में हुये भब्य विदाई समारोह

Spread the love

श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति में कार्यरत रहे मंदिर समिति फार्मेसिस्ट लोकेंद्र रिवाड़ी तथा सहायक मुकुन्द सिंह पंवार हुए सेवानिवृत्त

• बीकेटीसी पदाधिकारियों सदस्यों,अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

• बीकेटीसी सदस्य श्रीनिवास पोस्ती ने शुभकामना संदेश जारी किया।

उखीमठ/ रूद्रप्रयाग: 31 जनवरी 2026 श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति केदारनाथ धाम में लंबे समय कार्यरत रहे फार्मेसिस्ट /वैद्य लोकेंद्र रिवाड़ी तथा उखीमठ कार्यालय में कार्यरत सहायक मुकुन्द सिंह पंवार अधिवर्षता आयु में सेवानिवृत्त हो गये। इस अवसर पर श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ, कार्यालय में विगत बुधवार 28 जनवरी तथा आज शनिवार 31 जनवरी को भब्य विदाई समारोह आयोजित हुए जिसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों को फूलमालाओं, स्मृति चिन्ह तथा अभिनंदन पत्र भेंट किया गया इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी अधिकारी स्थानीय लोग मौजूद रहे।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति (बीकेटीसी ) मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि बीकेटीसी पदाधिकारियों, सदस्यों सहित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने मंदिर कर्मियों के सेवानिवृति अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है तथा उनके दीर्घायु जीवन की कामना की है। वहीं दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बीकेटीसी सदस्य श्रीनिवास पोस्ती ने अपने अलग से जारी संदेश में शुभकामनाएं दी है।

उल्लेखनीय है कि वैद्य लोकेंद्र रिवाड़ी इसी 28 जनवरी को सेवानिवृत्त हुए उन्होंने श्री केदारनाथ धाम सहित विद्यापीठ फार्मेसी गुप्तकाशी, मंदिर समिति कार्यालय गौरीकुंड में सराहनीय सेवाएं दी मंदिर समिति की ओर से केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करायी। वहीं मुकुंद सिंह पंवार आज 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हुए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति के केदारनाथ प्रतिष्ठान के लेखा संवर्ग में सहायक के रूप में प्रशंसनीय सेवा दी । इस अवसर पर दोनों सेवानिवृत्तकर्मियों के परिजन भी विदाई समारोह में मौजूद रहे।

अलग-अलग आयोजित विदाई समारोह में बीकेटीसी अधिशासी अभियंता विपिन तिवारी,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण, यदुवीर पुष्पवान, शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर प्रभारी किशन त्रिवेदी धर्माधिकारी आचार्य ओंकार शुक्ला, वेदपाठी यशोधर मैठाणी, वेदपाठी नवीन मैठाणी, सहायक लेखाकार प्रमोद बगवाड़ी, प्रबंधक प्रदीप सेमवाल , अरविंद शुक्ला, मनोज शुक्ला कर्मचारी संघ संगठन मंत्री दीपक पवार, कर्मचारी संघ पूर्व अध्यक्ष देवी प्रसाद तिवारी, जेई विपिन कुमार,केदारनाथ भंडारी उमेश शुक्ला पुजारी वागेश लिंग, गंगाधर लिंग ,वरिष्ठ सहायक विपिन तिवारी विपिन पटवाल, शैलेन्द्र शुक्ला अभिषेक सेमवाल सूरज जमलोकी दफेदार विदेश चंद्र शैव, कुलदीप धर्म्वाण उनियाणा गांव से आए प्रकाश पंवार, राहुल पंवार पूर्व सदस्य शिव सिंह रावत प्रधान महावीर सिंह पंवार प्रधान विशांबरी पंवार सहित सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *