होमगार्ड जवान की सेवानिवृत्ति पर कोतवाली डोईवाला में हुआ भव्य विदाई समारोह का आयोजन
थाना डोईवाला जनपद देहरादून दिनांक 30.01.2026
कोतवाली डोईवाला पर नियुक्त होमगार्ड जवान की सेवानिवृत्ति पर किया भव्य विदाई समारोह का आयोजन
बालाजी टाइम्स न्यूज देहरादून । कोतवाली डोईवाला में अपनी लंबी और सराहनीय सेवाएं देने के पश्चात होमगार्ड नाथीराम जी कल, 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके सम्मान में आज कोतवाली परिसर में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कोतवाली डोईवाला के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भाव-भीनी विदाई दी ।

समारोह के दौरान प्रभारी निरीक्षक डोईवाला एवं समस्त स्टाफ द्वारा नाथीराम जी की कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन की प्रशंसा की गई। विभाग के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए प्रभारी निरीक्षक व समस्त स्टॉफ कोतवाली डोईवाला द्वारा उन्हें स्मृति चिह्न के रूप में साइकिल, कंबल एवं अन्य उपहार भेंट किए गए।
नाथीराम जी ने हमेशा अपनी ड्यूटी को पूरी ईमानदारी के साथ निभाया है और वे अन्य कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान सूक्ष्म जलपान का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी उपस्थित पुलिसकर्मियों ने नाथीराम जी के साथ बिताए गए समय और उनके अनुभवों को साझा किया।
विदाई समारोह के अंत में समस्त स्टाफ ने नाथीराम जी को फूल-माला पहनाकर उनके आगामी सुखद, स्वस्थ और उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।
