ग्राम चकवारा में विशाल भंडारे का आयोजन:राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ पर हनुमान मूर्ति की हुई स्थापना
अयोध्या । तहसील मिल्कीपुर के अंतर्गत ग्राम चकवारा में 20 जनवरी 2026 को विशाल कलश यात्रा का आयोजन जो कि रामलला की तीसरी प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर हुआ ।

तत्पश्चात 22 जनवरी को विशाल भंडारे और शोभायात्रा का आयोजन किया गया। सुबह यज पूजा अर्चना और रात्रि में भंडारा आयोजित किया गया। शोभायात्रा में भगवान राम के जीवन पर आधारित झांकियां शामिल हुई ।
मिल्कीपुर के ग्राम चकवारा में गुरुवार को एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन अब हर वर्ष 22 जनवरी को द्वादशी तिथि पर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाया जाएगा । स्थानीय विधायक मिल्कीपुर चंद्रभान पासवान भी इस वर्ष ग्राम वासियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और उन्होंने इस प्रकार के कार्यक्रमों में की सराहना की एवं क्षेत्र के विकास की भी बात की जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने वाले युवाओं की भी सराहना की ।

आयोजित भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण आशीर्वाद प्राप्त किया। मिल्कीपुर क्षेत्र के ग्राम चकवारा पोस्ट सहित, गहनागन, बड़े गांव, और सहित कई स्थानीय गांवों के ग्रामीण उपस्थित रहे। आयोजकों के अनुसार, 1000 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस विशाल भंडारे के आयोजन में यशवंत, दुर्गेश, सूरज, पन्नालाल, हनुमान, देवराज, श्री साधूराम चौहान, अजय, विजय, संजय, अभय, सुखराज, शिवदीन सहित कई अन्य ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों ने भदोखरा रोड से आने-जाने वाले राहगीरों को भी रोककर प्रसाद वितरित किया। सभी राहगीरों ने इस पहल की सराहना की।
विशेष आयोजन कर्ता युवा अंकेश भारती ने बालाजी टाइम्स राष्ट्रीय न्यूज ब्यूरो को जानकारी देते हुए बताया कि 22 जनवरी को ग्राम वासियों के सहयोग से प्रत्येक वर्ष रामललाकी प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ विशाल भंडारे एवं शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा जिसमें अनेक झांकियां भगवान राम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालेंगी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रूप से
संतोष कुमार, अशोक कुमार पप्पू,राम कैलाश, धर्मेंद्र कुमार, शिव लाल, बुद्धू, पुनीत मौर्या, संतोष मास्टर, अशोक कुमार, लवकुश, अनुपम, आशु, राम भारती, सत्यदेव,विकास,मनोज, चंदन,मुकेश, नीरज, भीम सिंह,मनीष कुमार,अरुण, सुनील,सचिन, अमन, युवराज आदि समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित ग्राम वासी

