जनपद में भारी बारिश के दृष्टिगत कल आंगनबाड़ी सहित कक्षा 12 तक विद्यालयों में रहेगा अवकाश
देहरादून। भारत मौसम विभाग देहरादून द्वारा एनडीएमए के सचेत नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल द्वारा दिनांक 23 जनवरी 2026 को जारी मौसम फोरकास्टक के अनुसार दिनांक 24 जनवरी 2026 को अधिक वर्षा आकाशीय बिजली चमकने कहीं-कहीं गर्जना के साथ बर्फबारी होने की संभावना है जिसके दष्टिगत आंगनबाड़ी सहित कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों में जिलाधिकारी देहरादून द्वारा एक दिवसीय अवकाश का आदेश जारी किया गया है।

