PAURI GARHWAL

वीवीआईपी सुरक्षा के दृष्टिगत पौड़ी पुलिस ने चलाया सत्यापन व सघन सर्च अभियान

Spread the love

वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पौड़ी पुलिस द्वारा लक्ष्मणझूला क्षेत्र के आसपास चलाया सत्यापन व सघन सर्च/कॉम्बिंग अभियान

पौड़ी  । वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पौड़ी पुलिस द्वारा लक्ष्मणझूला क्षेत्र एवं उससे सटे आसपास के इलाकों में होटल, रिसॉर्ट, धर्मशालाओं एवं अन्य ठहराव स्थलों में सघन सत्यापन एवं सर्च अभियान चलाया गया।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के अंतर्गत थाना लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा पैदल मार्गों, संवेदनशील स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सर्च ऑपरेशन किया गया। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान, पूछताछ एवं सत्यापन की कार्यवाही की गई तथा क्षेत्र में निरंतर सतर्क निगरानी बनाए रखी गई। साथ ही पुलिस टीमों द्वारा पैदल गश्त, रूट पेट्रोलिंग एवं क्विक रिस्पॉन्स टीमों की तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ किया गया। किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *