उत्तराखंडधार्मिक

चारधाम यात्रा को लेकर सीएम धामी का बड़ा फैसला, संदिग्धों पर रहेगी नजर, संतों की गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग

Spread the love

चारधाम यात्रा को लेकर सीएम धामी का बड़ा फैसला, संदिग्धों पर रहेगी नजर, संतों की गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग पर पढ़िए क्या बोले धामी ।

 

देहरादून। उत्तराखंड में अगले माह से शुरू हो रही चारधाम यात्रा को लेकर सीएम धामी ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल बीते दिनों संतों ने मांग की थी कि चारधाम यात्रा क्षेत्र में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाई जाए। इस पर सीएम धामी ने कहा कि सरकार के संज्ञान में यह विषय है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कहा कि चारधाम यात्रा क्षेत्र में आने वाले संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जाएगी। इतना ही नहीं मिल रही शिकायतों के आधार पर सरकार जल्द ही इस क्षेत्र में बाहरी लोगों का सत्यापन ड्राइव भी कराएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा पर जाने से पहले लोगों का सत्यापन किया जाएगा। धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान यूपी, दिल्ली सहित पड़ोसी राज्यों से प्रदेश में आने वाले सभी तीर्थ यात्रियों के लिए सत्यापन की व्यवस्था की जाएगी। ताकि चारधाम यात्रा में किसी भी तरह की स्थिति से निपटा जा सके। मुख्यमंत्री ने सत्यापन व्यवस्था किसी धर्म विशेष के लिए रखे जाने की बात नहीं की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *