गोरखाली सुधार सभा ने अपना 84 वां स्थापना दिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया
देहरादून। गोरखाली सुधार सभा ने अपना 84 वां स्थापना दिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया, सवेरे मानेक शा सभागार में सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा के कर कमलों से हवन पूजन के साथ ही सभी के सुख शांति की कामना की गई।
इसके बाद स्थापना दिवस समारोह के आयोजन में सबसे पहले मुख्य अतिथि दार्जिलिंग लोकसभा सांसद राजू बिष्ट, विशिष्ट अतिथि टिहरी लोकसभा सांसद महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्वलित करते हुए विधिवत शुभारंभ किया।
इस दौरान गोरखाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम थापा ने कहा कि गोरखाली सुधार सभा की स्थापना आज से 84 वर्ष पूर्व 17 अप्रैल 1938 को हुई थी। उन्होंने बताया कि यह संस्था संपूर्ण भारतवर्ष में गोरखाली समुदाय की सबसे पुरानी संस्था है, और वर्तमान में यह संस्था समाज के हितों के कार्य कर रही है।
इसमें जरूरतमंद असहाय लोगों को आर्थिक सहायता, गरीब कन्याओं के विवाह हेतु आर्थिक सहायता बेहद गरीब परिवार में दाह संस्कार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसके अलावा महिला सशक्तिकरण के लिए निशुल्क सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण के अलावा युवाओं को निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण भी दिया जाता है। इसके साथ ही सेना में भर्ती के लिए पूर्व प्रशिक्षण शिविर स्वच्छता जागरूकता अभियान और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्य किए जाते हैं। वही सुधार सभा की मीडिया प्रभारी प्रभा शाह ने बताया कि इस अवसर पर स्थापना दिवस स्मारिका 2022 का विमोचन भी किया गया है इसके साथ ही गोरखाली सुधार सभा की ओर से ईश्वर समुदाय के वयोवृद्ध बुजुर्गों को, वीर सैनिकों, वीर नारियों और उत्कृष्ट प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया।
गोरखाली सुधार सभा के 84 वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर आ. कैप्टन वाईपी थापा को गोरखा गौरव सम्मान जबकि वयोवृद्ध बुजुर्ग सम्मान से पूरण सिंह क्षेत्रीय 88 वर्ष को सम्मानित किया गया। वही कैप्टन खुशीराम गुरंग( महावीर चक्र) आ. कैप्टन डीएस लिंबू( शौर्य चक्र) हवलदार दुर्गा सिंह थापा, वीर सेनानी( युद्ध घायल) हवलदार दीपक थापा( सेना मेडल) नायक विष्णु लिंबू (सेना मेडल) को वीर सैनिक सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अलावा सुजाता थापा पत्नी हवलदार प्रदीप थापा सेना मेडल मरणोपरांत को वीर नारी सम्मान से सम्मानित किया गया इसके अलावा उच्च शिक्षा प्रतिभा सम्मान, उत्कृष्ट खेल प्रतिभा सम्मान व समाज सेवा के क्षेत्र में भी लोगों को सम्मानित किया गया
