पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के नेतृत्व में अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने को लेकर कैंडल मार्च निकाला
देहरादून । इंटक उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस भवन से लेकर घंटाघर तक कैंडल मार्च किया और घंटाघर पहुंचकर उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी की छायाचित्र पर श्रद्धांजलि दी और सरकार से वीआईपी का नाम उजागर कर उसको फांसी की सजा देने की अपील की।

