UTTRAKHAND

सोशियल मीडिया पर श्री केदारनाथ धाम बर्फबारी का वीडियो प्रसारित करने पर होगी कार्यवाही – द्विवेदी 

Spread the love

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कड़ी कार्रवाई‌ के निर्देश दिये

देहरादून: 7 जनवरी 2026 श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्री केदारनाथ धाम की शीतकाल में सोशियल मीडिया में श्री केदारनाथ धाम बर्फवारी का वीडियो प्रसारित होने को परंपराओं के विपरीत बताते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि पौराणिक मान्यताओं परंपराओं के अनुसार शीतकाल में कपाट बंद के दौरान छ: माह धामों में देव पूजा का विधान है सोशियल मीडिया पर तीर्थ पुरोहितों की भावना के अनुरूप शीतकाल से संबंधित वीडियो फोटो पोस्ट नहीं होने चाहिए।

उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित तथा श्री केदार सभा पदाधिकारी संतोष त्रिवेदी ने विगत दिनों सोशियल मीडिया पर केदारनाथ में हुई बर्फबारी का वीडियो प्रसारित होने पर आपत्ति दर्ज करते हुए पर जिला प्रशासन से शिकायत की । इस पर जिला प्रशासन रूद्रप्रयाग ने जांच के आदेश दिए है वहीं श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने शीतकाल में श्री केदारनाथ मंदिर में बर्फबारी के वीडियो जारी करने को गलत बताया है।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने शीतकाल में केदारनाथ में कार्यरत संबंधित कार्यदायी संस्था से संवेदनशील होकर कार्य करने की अपेक्षा की है उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड चारधामों के कपाट शीतकाल में श्रद्धालुओं हेतु बंद रहते है तथा धामों पूजा पाठ पर विराम रहता है।

•प्रेषक मीडिया प्रभारी बीकेटीसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *