उत्तराखंड

पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा जितेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में चाय पे चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया

Spread the love

बालाजी टाइम्स राष्ट्रीय न्यूज देहरादून उत्तराखंड । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व दायत्वधारी जितेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में “चाय पे चर्चा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्रीय आस्था के केंद्र लक्ष्मण सिद्ध बाबा के दर्शन एवं आशीर्वाद के साथ की गई।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नव वर्ष के उपलक्ष्य में सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएँ दी गईं तथा संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनसमर्पित बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

नेगी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने और जनसंवाद को निरंतर बनाए रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में संगठनात्मक मजबूती, आगामी रणनीतियों, कार्यकर्ता समन्वय एवं जनसंपर्क को लेकर सार्थक विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

अंत में सभी ने एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *