PAURI GARHWAL

शीला–काण्डई मोटर मार्ग पर स्टील ट्रस सेतु निर्माण को मिली स्वीकृति, क्षेत्रीय जनता ने जताया आभार

Spread the love

पौड़ी । विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर के अंतर्गत शीला–काण्डई मोटर मार्ग पर 24 मीटर लंबे स्टील ट्रस सेतु के निर्माण को प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गयी है। यह सेतु राज्य योजना के तहत 158.17 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा।

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज का आभार व्यक्त किया है। लोगों ने कहा कि इस पुल के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा। लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को पुल निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ एवं निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। पुल के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *