प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ देश वासियों के लिए प्रेरणा श्रोत – केबिनेट मंत्री गणेश जोशी
बालाजी टाइम्स न्यूज देहरादून उत्तराखंड । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या–51, दून विहार स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 129वें संस्करण को सुना।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों के लिए एक सशक्त प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल सूचना देने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच, जागरूकता और बदलाव की भावना को मजबूत करता है। मंत्री जोशी ने कहा कि ‘मन की बात’ आमजन को सशक्त बनाने और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित करने का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है।
गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री
