ऊखीमठ में दिवारा का भव्य स्वागत
ऊखीमठ – भगवती चामुण्डा की दिवारा इन दिनो ल्वारा क्षेत्र के विभिन्न गांवो का भ्रमण कर श्रद्धालुओ की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद दे रही है । 15 वर्षो बाद भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा के आगमन से क्षेत्र का वातावरण भक्ति व आस्था का अनूठा संगम बना हुआ है । दिवारा यात्रा आज ल्वाणी गांव का नगर भ्रमण करने के बाद रात्रि प्रवास के लिए ल्वारा गांव पहुंचेगी।
भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा ल्वारा क्षेत्र के विभिन्न गांवो का भ्रमण करते हुए नागजगई पहुंचेगी जहां पर फेगू की दुर्गा व चामुण्डा के 15 वर्षो बाद ऐतिहासिक मिलन के हजारो श्रद्धालु साक्षी बनेगे । भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा विभिन्न तीर्थो व गावो का भ्रमण कर आगामी 13 जनवरी को हरिद्वार पहुंचेगी तथा 14 जनवरी को मकर संक्रान्ति पर्व पर हरिद्वार मे तीर्थ स्नान व तीर्थ दर्शन के बाद अपने भण्डार गृह जाल मल्ला के लिए वापस होगी ।
