उत्तराखंड

पैरोल जम्प कर 05 वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

*गिरफ्तार अभियुक्त कोविड के दौरान पैरोल पर आया था जेल से बाहर*

*कोविड के बाद से अभियुक्त जिला कारागार में आत्म समर्पण न कर चल रहा था फरार।*

*गिरफ्तार अभियुक्त वर्ष 2020 में चोरी के अभियोग में गया था जेल*

*अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार बदल रहे थे ठिकाने*

*एसएसपी देहरादून द्वारा फरार चल रहे अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिये है निर्देश*

*कोतवाली डोईवाला*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून* द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रो में वांछित/ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा आज दिनांक 27- 12- 2025 को जिला कारागार देहरादून से कोविड-19 के दौरान 60 दिवस के अंतरिम जमानत पर रिहा किए गए अभियुक्त धर्मवीर सिंह पुत्र राजकुमार, जो पैरोल जम्प कर 05 वर्षों से फरार चल रहा था को शमशान घाट के पास, सौंग नदी पुल डोईवाला से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त धर्मवीर वर्ष 2020 में चोरी के अभियोग में जेल गया था, जिन्हें जिला कारागार देहरादून से कोविड-19 के दौरान 60 दिवस के अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया था। अभियुक्त द्वारा निर्धारित समय अवधि के बाद भी न ही माननीय न्यायालय के समक्ष आत्मसर्मपण किया गया एवं न ही विचाराधीन वाद में जमानत प्राप्त की गई। अभियुक्त के लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया गया था ।

*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त*
धर्मवीर सिंह पुत्र राजकुमार, निवासी केशवपुरी बस्ती, डोईवाला देहरादून, उम्र 28 वर्ष

*पुलिस टीम*
01- उ0नि0 राजनारायण व्यास
02- हे0कानि0 शहबान अली
03- कानि0 रंजन सैनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *