उत्तराखंडराजनीति

कांग्रेस की सरकार आएंगी गैस का सिलेंडर 600 से ऊपर नही

Spread the love

उत्तराखंड लालकुआ ।

कांग्रेस की सरकार आएंगी गैस का सिलेंडर 600 से ऊपर नही जायेगा। भाजपा के पास कोई काम गिनाने को नही है सिवाय सी एम बदलने के। जबकि दुर्गापाल जी आपको दस काम गिना देंगे खड़े खड़े इसी के साथ बजती है तालिया। जी हा ये मंजर है बेरिपडाव में आज हुई कांग्रेस की रैली का था हरीश रावत हेलीकॉप्टर से आये थे सभा करने । उनके साथ यशपाल आर्य संजीव आर्य सुमीत ह्रदयेश सतीश नैनवाल हरीश दुर्गापाल हरेंद्र बोरा थे।

इससे पूर्व लालकुआं विधानसभा के भानदेव नवाड़ में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने पूर्व जिला पंचायत सदस्य किरण जोशी और ग्राम प्रधान शंकर जोशी सहित दर्जनों लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई इसके अलावा लालकुआं विधानसभा में पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान विधायक व पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल द्वारा किए गए विकास कार्यों को गिनाया। इस दौरान दुर्गापाल और हरेंद्र बोरा के समर्थक नारेबाजी करते हुए बीच बीच मे देखे गए। जिनको हरीश रावत मंच से शांत रहने का इशारा करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *