DehradunPOLICE ADMINISTRATION

पैरोल जम्प कर विगत कई वर्षों से फरार चल रहे 03 अभियुक्त आये दून पुलिस की गिरफ्त में

Spread the love

*अभियुक्तों को अलग अलग स्थानों से पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*गिरफ्तार अभियुक्त वर्ष 2020 में चोरी तथा आर्म्स एक्ट के अभियोग में गये थे जेल*

*कोविड के दौरान तीनों अभियुक्त 90 दिन की पैरोल पर आये थे जेल से बाहर*

*पैरोल समाप्त होने के बाद तीनों अभियुक्त जिला कारागार में आत्म समर्पण न करते हुए हो गये थे फरार।*

*एसएसपी देहरादून द्वारा फरार चल रहे अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिये है निर्देश*

बालाजी टाइम्स न्यूज देहरादून उत्तराखंड । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रो में वांछित/ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए दून पुलिस द्वारा अलग अलग मामलों में फरार चल रहे 03 अभियुक्तो को अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया, उक्त सभी अभियुक्त जिला कारागार देहरादून से कोविड 19 के दौरान 90 दिनों की अन्तरिम जमानत पर रिहा हुए थे, जिनके द्वारा निर्धारित समयावधि के बाद भी न ही मां0 न्यायालय के समक्ष आत्मसमपर्ण किया गया और न ही विचाराधीन वाद में जमानत प्राप्त की गई। अभियुक्तों के लगातार फरार रहने पर मा० न्यायालय द्वारा उनके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरण निम्नवत है :-

*1- थाना सेलाकुई*

सेलाकुई पुलिस द्वारा नेपाल बॉर्डर से एक अभियुक्त ऐराज पुत्र एबरार शाह उर्फ इकरार को गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्त वर्ष 2020 में चोरी के अभियोग में जेल गया था, जिसे जिला कारागार देहरादून से कोविड 19 के दौरान 90 दिवस के अन्तरिम जमानत पर रिहा किया गया था।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*

1- ऐराज पुत्र एबरार शाह उर्फ इकरार निवासी खुसही बिली राय थाना तिकुनिया जनपद लखीमपुर
खीरी उत्तर प्रदेश उम्र 28 वर्ष

*2- कोतवाली कैंट*

कैंट पुलिस द्वारा फरार अभियुक्त अरविन्द कुमार पुत्र श्री शंकर लाल निवासी मौहल्ला शिव मूर्ति बाल्मिकी बस्ती देवबन्द थाना देवबन्द जिला सहारनपुर उ0प्र0 को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त वर्ष 2020 में आर्म्स एक्ट में जेल गया था, जो कोविड के दौरान अंतरिम जमानत पर बाहर आया था।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :-*

अरविन्द कुमार पुत्र श्री शंकर लाल निवासी मौहल्ला शिव मूर्ति बाल्मिकी बस्ती देवबन्द, थाना देवबन्द, जिला सहारनपुर, उ0प्र0

*3- कोतवाली नगर*

कोतवाली पुलिस द्वारा अभियुक्त सुमित देवली पुत्र दिलीप देवली को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त वर्ष 2020 में आर्म्स एक्ट के अभियोग में जेल गया था।

*नाम पता अभियुक्त :-*

सुमित देवली पुत्र दिलीप देवली निवासी 151 /10 पोस्ट ऑफिस वाली गली निकट कलावती धर्मशाला कांवली रोड, जनपद देहरादून, उम्र 26 वर्ष ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *