पीआरएसआई के सम्मेलन में जुटेंगे देश भर के 300 प्रतिनिधि
– डिजिटल तकनीक, जनसंचार और एआई जैसी चुनौतियों पर होगी बात
-सहस्रधारा रोड स्थित होटल एमरल्ड ग्रांड में हो रहा है आयोजन
देहरादून । रूस से आई दाव्यदेंको यूलिया, अन्ना तलानीना और माइकल मस्लोव देहरादून की वादियों में भारत-रूस व्यापार, डिजिटल संचार और उपभोक्ता व्यवहार विषयों पर अपने विचार देंगे और उनके साथ मंच साझा करेंगी भारत की बेटी प्रो. चारुलता।
मौका है तीन दिवसीय पीआरएसआई के वार्षिक अधिवेशन का। स्थान है देहरादून के सहस्रधारा रोड स्थित एमरल्ड ग्रांड होटल। अधिवेशन में जनसंपर्क क्षेत्र से जुड़े देश भर के विशेषज्ञ जुटेंगे। इनमें सरकारी विभागों, कॉर्पाेरेट, पीएसयू, अकादमिक संस्थानों और मीडिया जगत के प्रतिनिधि शामिल हैं।
इसका आयोजन पीआरएसआई कर रही है। इस मौके पर उत्तराखंड के विकास की दिशा और दशा के अलावा मीडिया और एआई की चुनौतियां, साइबर क्राइम, मिस इनफारमेंशन, मानव संसाधनों के उपयोग और विकास में जनसंपर्क की भूमिका पर भी मंथन होगा। बहुत सी अच्छी जानकारी मिलने की संभावनाएं हैं। मेरी कोशिश होगी कि कुछ अच्छी बातें आप तक पहुंचा सकूं।
