DehradunPOLICE ADMINISTRATION

नशा तस्करों के विरुद्ध जारी है दून पुलिस की कार्यवाही

Spread the love

*मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्त के कब्जे से 6.76 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद*

*थाना बसंत विहार*

मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को साकार करने के लिए एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में थाना बसंत विहार पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 28-11-25 को रात्रि के समय टी स्टेट खंडर के पास से आकस्मिक चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त अंकित कुमार को
6.76 ग्राम अवैध अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह रंगाई पुताई का कार्य करता है तथा स्वयं भी नशे का आदी है। उक्त स्मैक उसके द्वारा स्थानीय नशेड़ियों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में सस्ते दामों पर खरीदी गई थी, जिसे वह अन्य नशेड़ियों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था, इससे पूर्व ही पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*

अंकित कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी रसूलपुर खेड़ी सहारनपुर उत्तर प्रदेश हाल पता देहराखास देहरादून उम्र 30 वर्ष

*बरामदगी*: 6.76 ग्राम अवैध स्मैक

*पुलिस टीम*

(1) अ०उ०नि० गंभीर सिंह राणा
(2) का० जसपाल
(3) का० पुनीत
(4) का० विपिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *