DehradunPOLICE ADMINISTRATION

आमजन की सुरक्षा हमारी प्रथम जिम्मेदारी – एस एस पी देहरादून

Spread the love

*एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पूरे जनपद में लगातार चल रहा दून पुलिस का चेकिंग अभियान*

*पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा संबंधित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में रात- दिन लगातार सभी सीमावर्ती चैक पोस्टों/आन्तरिक मार्गों पर आने जाने वाले वाहनों/व्यक्तियों की चैकिंग की जा रही सुनिश्चित*

*बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर प्राप्त की सत्यापन सम्बन्धित आवश्यक जानकारियां*

*रात्रि में संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों को थाने लाकर की सत्यापन की कार्यवाही, संदिग्धों के विरुद्ध की वैधानिक कार्यवाही*

*नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध की आवश्यक चालानी कार्यवाही*

बालाजी टाइम्स न्यूज देहरादून उत्तराखंड । 
आम जन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा लगातार पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान सभी क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग- अलग टीमो द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों, भीड-भाड वाले स्थानों तथा अन्य संवेदनशील/महत्वपूर्ण स्थानों पर आतंकवादी/आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु समय-समय पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक – 26- 27/11/2025 की देर रात्रि जनपद के नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सभी क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा सीमावर्ती चैक पोस्टों/आन्तरिक मार्गो पर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चैकिंग हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान पुलिस टीमो द्वारा बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों/व्यक्तियों की सघन चैकिंग करते हुए उनसे पूछताछ कर सत्यापन सम्बन्धित आवश्यक जानकारियां प्राप्त की गई। इस दौरान रात्रि में अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस द्वारा थाने लाकर उनसे आवश्यक पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्यवाही की गई, साथ ही यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही गयी। एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सघन चैकिंग अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *