UTTRAKHAND

कल मंगलवार 25 नवंबर अपराह्न को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट  होंगे बंद – हेमंत द्विवेदी

Spread the love

*श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2025*

*श्री बदरीनाथ धाम में कपाट बंद होने की प्रक्रिया*

*पंच पूजा के अंतर्गत आज चौथे दिन सोमवार को माता लक्ष्मी जी को आमंत्रण*

श्री बदरीनाथ धाम: 24 नवंबर 2025 श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया के अंतर्गत पंचपूजायें बीते शुक्रवार 21 नवंबर से प्रारंभ हो गई थी। परंपरा के अनुसार आज चौथे दिन माता लक्ष्मी मंदिर में कढ़ाई भोग लगाया गया तथा माता को श्री बदरीनाथ मंदिर में आने का आमंत्रण दिया गया।

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने आज बदरीनाथ धाम पहुंचकर श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद की तैयारियों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद करने हेतु बीकेटीसी की ओर तैयारियां अंतिम चरण में है तथा दानीदाताओं के सहयोग से श्री बदरीनाथ मंदिर को 12 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा है कपाट बंद से पहले मंदिर को फूलों से सजाने का कार्य पूर्ण हो जायेगा ।बताया कि कपाट बंद होने के अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के आगमन लागातार जारी है इसी क्रम में आज भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री अजेय कुमार ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किये।

आज माता लक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना तथा आमंत्रण कार्यक्रम में रावल अमरनाथ नंबूदरी सहित माता लक्ष्मी मंदिर पुजारीगण,धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, प्रभारी धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट एवं अमित बंदोलिया ने पूजा-अर्चना संपन्न की।इस

इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण कार्याधिकारी/ कार्यपालक मजिस्ट्रेट विजय प्रसाद थपलियाल सहित बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा,देवीप्रसाद देवली,धीरज मोनू पंचभैया, प्रह्लाद पुष्पवान,दिनेश डोभाल, राजेंद्र प्रसाद डिमरी,नीलम पुरी, डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत अध्यक्ष आशुतोष डिमरी,मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़,विकास सनवाल आदि मौजूद रहे।

मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि कल 25 नवंबर अपराह्न 2 बजकर 56 मिनट पर श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे 26 को देवडोलिया पांडुकेश्वर प्रस्थान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *