Dehradun

एडवोकेट चारु कुमार ने आंदोलन को लेकर कही ये बात

Spread the love

बालाजी टाइम्स न्यूज देहरादून उत्तराखंड । अधिवक्ताओं का यह आन्दोलन उनके बैठने के स्थान चैम्बरों के अलाटमेंट को लेकर चल रहा है। देहरादून की पुरानी कचहरी परिसर को सरकार ने दून अस्पताल को दे दिया है जिसके बाद एडवाकेटस की परेशानी बढ गयी है। पुरानी कोर्ट के सामने ही हरिद्वार रोड पर नये न्यायालय भवन का निर्माण हो चुका है लेकिन अभी तक वहां एडवाकेटस को चैम्बर के लिए स्थान नहीं मिला जबकि पुरानी कचहरी परिसर को दून अस्पताल को दिए जाने के बाद वहां अस्पताल परिसर के विस्तार की कार्यवाही जा रही है। बताते है कि एक दिन तो वहां एडवाकेट के चैम्बर और दूसरे पुराने निर्माण को हटाने के लिए मज्दूरों के टैंट भी गड गए थे जिसकी भनक लगते ही एडवाकेट्स ने बार एसोसिएशन के नेतृत्व में इसके विरोध में हडताल शुरू कर दी गई। देहरादून के एडवाकेट्स करीब 9 दिनों से रोजाना दोपहर 2 बजे तक अपने कार्य से विरत रह कर हडताल कर रहे है। वे हरिद्वार रोड पर नयी कचहरी के समक्ष सडक पर बैैैैठकर बडी शालीनता से विरोध प्रकट कर रहे है। आज मंगलवार को पूरे दिन की हड़ताल रही।

एडवोकेट चारु कुमार ने बताया कि अभी देहरादून की पुारनी कचहरी में जो चैम्बर मिले हुए हैं, उनमें करीब एक हजार के आसपास एडवाकेट बैठते है जबकि यहां करीब 5 हजार से अधिक एडवाकेट कार्यरत है। इसके अलावा हजारों की संख्या टाइपिस्ट, स्टाम्प वेंडर आदि भी कचहरी परिसर में खुले आसमान के नीचे अपनी रोजी रोेटी चला रहे है।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष का कहना है कि कचहरी में रोजाना 20-25 हजार लोग अपने वादों की पैरवी के लिए आते हैं उनके बैठने- उठने के लिए भी कोई उचित स्थान नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *