UTTRAKHAND

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बिहार चुनाव परिणाम को ऐतिहासिक बताया

Spread the love

भाजपा के ‘सबका साथ सबका विकास” को व्यापक मान्यता मिली

देहरादून 14 नवंबर 2025 वरिष्ठ भाजपा नेता एवं श्री बदरीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने आज घोषित हुए बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत के रूझानों एवं परिणामों को देश की राजनीति में ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा तथा सहयोगी जदयू लोजपा की शत-प्रतिशत जीत के रूझान तथा चुनाव परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी,कुशल नेतृत्व तथा भारतीय जनता पार्टी की नीति, नेतृत्व और विकास-केन्द्रित राजनीति एवं जन भावनाओं की स्पष्ट जीत है।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि बिहार के लोग जंगल राज नहीं चाहते है। 2025 के बिहार विधान सभा चुनावों ने आगे के लिए बहुत कुछ संकेत दे दिये है।उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार कमल खिलेगा।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि बिहार के मतदाताओं ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि वे राष्ट्रहित और स्थिर शासन को प्राथमिकता देते हैं। कहा कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तथा भाजपा संगठन की कार्यशैली पर विश्वास जताया है इसके लिए बिहार की जनता के फैसले की देश भर के लोग सराहना कर रहे है।

बीकेटीसी अध्यक्ष द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा सबका साथ सबका विकास संकल्प वाक्य है। बिहार में एनडीए द्वारा किए गए विकास कार्य, राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंक तथा नक्सलवाद पर लगाम,सुशासन, पारदर्शिता तथा गरीब कल्याण की योजनाओं ने लोगों के जीवन में बदलाव लाया है, जिसका प्रतिफल चुनाव परिणामों में साफ दिखाई दे रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *