उत्तराखंड

गंगोत्री धाम के कपाट 3 मई को सुबह 11:15 बजे खुलेंगे ,यमुनोत्री धाम का समय 8 अप्रैल को होगा तय

Spread the love

गंगोत्री धाम के कपाट 3 मई को सुबह 11:15 बजे खुलेंगे ,यमुनोत्री धाम का समय 8 अप्रैल को होगा तय

देहरादून।चैत्र नवरात्र के पहले दिन तीर्थ-पुरोहितों ने गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाने का शुभ मुहूर्त निकाला।गंगोत्री धाम के कपाट तीन मई को सुबह 11:15 बजे पूरे विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे। वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का समय यमुना जयंती पर तय किया जाएगा।

गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल ने कहा कि गंगोत्री धाम के कपाट खुलने से एक दिन पहले यानी 2 मई को मां गंगा की डोली अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव से दोपहर को 12:15 बजे धाम के लिए रवाना होगी।

डोली के धाम में पहुंचने के बाद सबसे पहले गंगा लहरी और गंगा सहस्त्रनाम के पाठ के अलावा हवन-पूजन व गंगा आरती की जाएगी।इसके बाद ठीक तीन मई को 11:15 बजे गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जायेंगे।

यमुनोत्री धाम के कपाट भी इसी दिन तीन मई को अक्षया तृतीय पर ही खोले जाने हैं।यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त 08 अप्रैल को यमुना जयंती पर यमुनोत्री के तीर्थ पुरोहितों की ओर से तय किया जाएगा।

उत्तराखंड के चारधामों में एक गंगोत्री धाम के कपाट आगामी 03 मई को अक्षय तृतीया के पर्व पर खोल दिए जाएंगे। आज 2 अप्रैल को चैत्र नवरात्र पर तीर्थ-पुरोहितों ने गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाने के शुभ मुहूर्त निकाला गया।गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताता कि गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर्व पर अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11:15 बजे खोले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *