DehradunUTTRAKHAND

पत्रकार से मारपीट की घटना पर SSP नैनीताल ने लिया तत्काल संज्ञान — सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज

Spread the love

घटना को निंदनीय बताते हुए SSP ने दिए कठोर कार्यवाही के निर्देश

बालाजी टाइम्स न्यूज देहरादून उत्तराखंड । दिनांक 11.11.2025 को JJN न्यूज रिपोर्टर दीपक अधिकारी के साथ ऊंचापुल क्षेत्र में रिपोर्टिंग के दौरान कुछ अराजक तत्वों द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया, जिसमें पत्रकार दीपक अधिकारी को चोटें आईं। वर्तमान में उनका उपचार *कृष्णा हॉस्पिटल हल्द्वानी* में चल रहा है।

घटना के संबंध में दीपक चंद्र अधिकारी द्वारा थाना मुखानी में दी गई तहरीर पर अजीत चौहान व अनिल चौहान नामक दो व्यक्तियों पर *मारपीट व जान से मारने की नीयत से हमला करने* के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पूर्व में भी दिनांक 07 नवम्बर 2025 को अन्य पत्रकार के साथ गाली-गलौज व मारपीट की घटना किए जाने की बात सामने आई है।
*SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी.सी. ने घटना को अत्यंत निंदनीय और अक्षम्य* बताते हुए तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
तत्काल CO और सम्बंधित थाना प्रभारी को घटनास्थल में भेजा गया।

*एसपी सिटी श्री मनोज कुमार कत्याल* के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित कर दोनों *आरोपियों को हिरासत* में लिया गया है।
मामले की जांच प्रगति पर है, तथा जो भी तथ्य जांच में उजागर होंगे उनके आधार पर कड़ी वैधानिक कार्यवाहीकी जाएगी।

नैनीताल पुलिस का संदेश —कानून को अपने हाथ में लेने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *