DehradunDISTRICT MAGISTRATE

देहरादून जिला प्रशासन करेगा मैराथन का आयोजन

Spread the love

बालाजी टाइम्स न्यूज देहरादून उत्तराखंड । राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष के कार्यक्रम की श्रृंखला में जिला प्रशासन देहरादून द्वारा कल दिनांक 07 नवंबर 2025 को प्रातः 6:30 बजे दून मैराथन दौड़, राजकीय इंटर कॉलेज थानों में हॉट एयर बैलून, तथा ग्राम थानों में ही प्रातः 8:00 बजे से 11:00 बजे तक पैराग्लाइडिंग का आयोजन किया जा रहा है।

*मैराथन दौड़ को जिलाधिकारी सविन बंसल सुबह प्रातः 6:30 बजे पवेलियन ग्राउंड से झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, मैराथन के विजेताओं को भी पुरस्कृत करेंगे।*

मैराथन दौड़ पवेलियन ग्राउंड से एनआईवीएच राजपुर रोड तक जाएगी तथा वहां से वापस पवेलियन ग्राउंड तक आएगी।
मैराथन दौड़ में लगभग 700 युवा प्रतिभागियों द्वारा पंजीकरण कराया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *