TEHRIUTTRAKHAND

नई टिहरी में Dev Bhoomi ITFU Taekwondo Association द्वारा स्कूली बच्चों को ताइक्वाण्डों प्रशिक्षण दिया गया

Spread the love

टिहरी  । रविवार को विकास भवन क्रीड़ा हॉल नई टिहरी में Dev Bhoomi ITFU Taekwondo Association द्वारा स्कूली बच्चों को ताइक्वाण्डों प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में किया प्रतिभाग। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मानसिक शक्ति के साथ शारीरिक शक्ति भी महत्वपूर्ण है। जब बच्चों के समग्र विकास की बात आती है, तो उसमें शिक्षा से लेकर उनके शारीरिक स्वास्थ्य एवं मानसिक शांति की भी बात होती है। कहा कि बच्चों के शारीरिक गतिविधि के लिए ताइक्वाण्डों प्रशिक्षण महत्वपूर्ण साबित होगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *