DehradunPOLICE ADMINISTRATION

31 अक्टूबर को देहरादून में यहां रहेगा रूट डाइवर्ट दून पुलिस ने तैयार किया प्लान

Spread the love

दिनांक 31/10/2025 को श्री 1008 श्री मज्जिन्नद्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के दृष्टिगत निकलने वाली शोभायात्रा का रुट प्लॉन

समय 11:00 बजे से 13:00 बजे तक

👉 *शोभा यात्रा रूट*

*पंचायती मन्दिर जैन धर्मशाला – आढत बजार – सहारनपुर चौक – झण्डा बाजार – कोतवाली-पल्टन बाजार-सरनीमल बाजार – धामावाला – सर्राफा बाजार- पीपलमण्डी – राजा रोड -प्रिन्स चौक – पंचायती मन्दिर जैन धर्मशाला*

👉 शोभा यात्रा में सम्मिलित व्यक्तियो द्वारा सडक के आधे भाग का प्रयोग किया जायेगा एवं शोभा यात्रा के साथ-साथ आधे भाग पर यातायात संचालन भी किया जायेगा, आवश्यकता पडने पर निम्न रूटो पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जायेगा।

👉 शोभा यात्रा के पंचायती मन्दिर से निकलने पर प्रिन्स चौक से सहारनपुर चौक जाने वाले यातायात को त्यागी रोड की ओर भेजा जायेगा।

👉 शोभा यात्रा के आढत बाजार पहुँचने पर प्रिन्स चौक से कोई भी ट्रैफिक सहारनपुर चौक की ओर नही जायेगा, साथ ही प्रिन्स चौक से सहारनपुर चौक जाने वाले ट्रैफिक को हरिद्वार रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा।

👉 शोभा यात्रा के सहारनपुर चौक पर पहुँचने पर पटेलनगर मण्डी / कांवली रोड से आने वाले ट्रैफिक को आंशिक रूप से बल्लीवाला से डायवर्ट किया जायेगा। सहारनपुर चौक से ट्रैफिक को रोक -रोक कर निकाला जायेगा।

👉 शोभा यात्रा के झण्डा बाजार की ओर पूर्णतः प्रवेश करने पर सभी जगह से यातायात सामान्य कर दिया जायेगा।

👉 शोभा यात्रा के राजा रोड से प्रिन्स चौक की ओर पहुँचने पर प्रिन्स चौक से तहसील चौक की ओर जाने वालो यातायात को चन्दन नगर कट से दून चौक की ओर भेजा जायेगा।

👉 शोभा यात्रा के प्रिन्स चौक से पंचायती मन्दिर की ओर पहुँचने पर प्रिन्स चौक से रेलवे स्टेशन जाने वाले ट्रैफिक को त्यागी रोड होते हुए सहारनपुर रोड की ओर भेजा जायेगा।

*👉बैरियर / डायवर्जन प्वांइट*

1- प्रिंस चौक
2- मातावाला बाग
3- पटेल नगर मंडी
4- बल्लीवाला चौक

अतः देहरादून पुलिस का सभ्रान्त जनता से अनुरोध है कि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें, यथासम्भव दुपहिया वाहनों का प्रयोग करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *