Dehradun

भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुआ विपुल मैंदोली का भव्य स्वागत

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, उत्तराखंड

बालाजी टाइम्स न्यूज देहरादून । भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष  विपुल मैंदोली, प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी जी एवं मुलायम सिंह रावत का आज महानगर भाजपा कार्यालय, देहरादून में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्वागत समारोह के उपरांत कार्यकर्ताओं ने एक जुलूस के रूप में प्रदेश कार्यालय बलवीर रोड तक पहुँचकर नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन किया और संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में राजपुर विधायक श्री खजान दास जी, प्रदेश मंत्री एवं भाजयुमो प्रदेश प्रभारी श्री आदित्य चौहान जी, पूर्व महानगर अध्यक्ष श्री विनय गोयल जी, दायित्वधारी श्री श्याम अग्रवाल जी, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष श्री देवेन्द्र सिंह बिष्ट जी, सहित प्रदेश एवं महानगर के अनेक वरिष्ठ एवं युवा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी महानगर एवं भाजयुमो पदाधिकारियों का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *