DehradunUTTRAKHAND

मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल ने किया राधा गोविंद हॉस्पिटल का उद्घाटन

Spread the love

बालाजी टाइम्स न्यूज देहरादून । आज *राधा गोविंद हॉस्पिटल* के उद्घाटन समारोह में देहरादून महानगर निगम के महापौर सौरभ थपलियाल सम्मिलित हुए । हॉस्पिटल के उद्घाटन की शुरुआत रिब्बन काटकर व विधिवत पूजन कर की गयी । माननीय महापौर ने डॉक्टर नितिन चौधरी व डॉक्टर श्वेता गुप्ता (स्त्री रोग विशेषज्ञ ) को नई शुरुआत की शुभकामनाएं दी व डॉक्टर श्वेता व डॉक्टर नितिन चौधरी द्वारा पुष्प गुच्छ व मोमेंटो देकर माननीय महापौर को सम्मानित किया व धन्यवाद प्रकट किया ।

इस अवसर पर टीम वारियर्स उत्तराखंड के संस्थापक शिवम बहुगुणा भी मौजूद रहे और उन्होंने भी दोनों डॉक्टरों को नेक कार्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करी व डॉक्टरों द्वारा शिवम बहुगुणा को भी मोमेंटो देकर स्वागत किया । इस अवसर पर एम्बुलेंस एसोसिएशन से महेंद्र सिंह, प्रमोद थापा एवम संजीत सिंह का भी स्वागत पुष्प गुच्छ अवन मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया, इस अवसर पर मनीष नेगी , सुभाष सिलोड़ी , तनुज शर्मा , उदित, शिप्रा गुप्ता , आरव , सौरव, समद , शुभम पुरोहित आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *